बगीचे में काम करने लाए थे बाहर, फरार हुआ कैदी

Monday, Aug 06, 2018-12:20 PM (IST)

सागर : हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा मनीराम केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से फरार हो गया। उसे रोजाना की तरह जेल के बाहर बगीचे में काम करने के लिए दोपहर सवा 12 बजे जेल से बाहर निकाला गया था। इस दौरान वह गायब हो गया। एसआई आरएल भगत ने बताया कि मनीराम को 26 जून 2005 को कन्नौद जेल से उज्जैन स्थित केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में स्थानांतरित किया गया था।
PunjabKesari
वर्ष 2013 से मनीराम को महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मप्र के आदेशानुसार जेल के बाहर बगीचे में कमान पास दिया गया था। रोजाना जेल के बाहर बगीचे में काम करने के लिए आता था। शाम को उसे वापस जेल के अंदर कर दिया जाता था। रविवार दोपहर भी वह सवा 12 बजे जेल से बाहर बगीचे में काम करने के लिए आया और फरार हो गया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस को शिकायत मिली है। इस पर उसकी तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News