अजब गजब: पंचायत CEO ने मृत व्यक्ति को बना दिया सचिव, कांग्रेस ने कसा तंज
Monday, Jun 12, 2023-02:39 PM (IST)
सीधी(सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश अजब ही नहीं गजब भी है, इसका उदाहरण सीधी में देखने को मिला। हुआ यूं कि जिला पंचायत के सीईओ साहब ने 2017 में मृत आदमी को प्रभार दे दिया। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए तंज कसा है।

मामले पर चुटकी लेते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने अपने फेसबुक पेज मे सीईओ के आदेश को शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा मध्यप्रदेश सरकार का यह आलम है कि मृत कर्मचारी स्वर्गीय संदीप सिंह को ग्राम पंचायत हटवा खास ब्लॉक सिहावल के सचिव का प्रभार दिया जबकि इनका निधन 2017 में हो गया है। यह सरकार है या सर्कस।

