पीसी शर्मा का बड़ा बयान, कांग्रेस नेताओं पर लगे मुकदमे वापस लेंगे

12/29/2018 2:53:56 PM

भोपाल: प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा को विधि विभाग दिया गया है। यह पद मिलते ही पीसी शर्मा अब एक्शन मोड़ में आ गए हैं। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों के लगे मुकदमे वापस लेना की बात कही है।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Congress, PC Sharma, Cabinet Minister

बता दें कि शुक्रवार देर शाम मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद शनिवार को मीडिया से बात करते हुए मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, 'प्रदेश सरकार मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता और कर्मचारियों के मुकदमे वापस लेगी। मध्य प्रदेश में बीजेपी शासन के दौरान कांग्रेस के नेताओं पर लगे सभी राजनीतिक केस वापस लिए जाएंगे। प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को भी लागू किया जाएगा।' वहीं रेप में फांसी के कानून पर शर्मा ने कहा कि, महिल अपराधों पर लगाम लगाना हमारी प्राथमिकता होगी। महिलाओं और बच्चियों के मामलों में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से काम किया जाएगा। प्रदेश में जल्लादों की भर्ती पर जो जरूरी कदम होंगे उठाए जाएंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News