2 जवानों की मौत के बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट स्थगित, जानिए नई तारीख

5/12/2022 4:49:18 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की फिजिकल टेस्ट में दो युवकों की मौत के बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। दरअसल, पुलिस भर्ती दौड़ के बाद दो युवक अचानक बीमार पड़ गए और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को 2 जून तक स्थगित कर दिया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।

बता दें कि पुलिस भर्ती की फिजिकल टेस्ट के दौरान दो युवकों की मौत हो गई है। 9 मई को सिवनी के कैंडिडेट नरेंद्र कुमार गौतम (22) की मौत हो गई थी। इसके दूसरे ही दिन 10 मई को बालाघाट निवासी इंदरकुमार लिल्हारे (29) 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया था। उसके नाक-कान से खून निकल रहा था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। आज भी फिजिकल एग्जाम में 179 कैंडिडेट शामिल हुए। इस दौरान बरेला (जबलपुर) के 27 वर्षीय शिवम सेन की दौड़ने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में रांझी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे विक्टोरिया रेफर कर दिया गया। हालातों को देखते हुए अब सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा को 2 जून तक स्थगित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News