Punjab Kesari MP ads

PM ने की सुमित्रा महाजन की सराहना, बोले- BJP में 'ताई' ही मुझे डांट सकती हैं

Monday, May 13, 2019-10:27 AM (IST)

भोपाल: प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सुमित्रा महाजन के कुशल सदन संचालन की सराहना करते हुए कहा कि, बीजेपी में केवल सुमित्रा महाजन ही हैं, जो उन्हें डांट लगा सकती हैं। पीएम मोदी ने यहां बीजेपी की चुनावी सभा में कहा, 'लोकसभा स्पीकर के तौर पर ताई (महाजन का लोकप्रिय नाम और मराठी में बड़ी बहन का संबोधन) ने बड़ी कुशलता और संयम से कार्य किया। इस कारण उन्होंने सब लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी है।'
 

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने मंच पर सुमित्रा महाजन की मौजूदगी में कहा, 'आप सब तो मुझे प्रधानमंत्री के रूप में जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि हमारी पार्टी में अगर मुझे कोई डांट सकता है, तो वह ताई ही हैं।' पीएम ने कहा, 'मैंने और ताई ने बीजेपी संगठन में साथ-साथ काम किया है। कार्य के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए मैं इंदौर को विश्वास दिलाता हूं कि शहर के विकास के मामले में ताई की कोई भी इच्छा अधूरी नहीं रहेगी'।

 

VIDEO देखें... MP में बुजुर्ग वोटर्स में दिखा वोटिंग का जज़्बा, कोई कंधे पर कोई Wheel Chair पर तो कोई ऊंट पर आया


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News