Punjab Kesari MP ads

ड्यूटी दौरान कोरोना की चपेट में आए थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत का निधन

Saturday, Oct 10, 2020-04:13 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर में अपने कर्तव्यों का पालन करते करते कोरोना संक्रमित खतौला थाना प्रभारी गोपाल सिंह जगेत का निधन हो गया। वे 18 सितंबर को ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और उन्हें सिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया  था, दौरान इलाज के दौरान शनिवार तड़के साढ़े 4 बजे उनका निधन हो गया।

PunjabKesari

जानकारी लगते ही जिले में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी तत्काल सिटी अस्पताल पहुंचे एवं अस्पताल में मौजूद परिजनों से चर्चा की, परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार जिला विदिशा में करने हेतु बताया गया जिस पर दिवंगत निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को विदिशा ले जाये जाने की सम्पूर्ण व्यवस्थाए की गई। इससे पहले वरिष्ठ अधिकरियों की उपस्थिति में जांबाज सिपाही को सलामी दी गई तत्पश्चात श्रद्धांजली तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर को जिला विदिशा इंद्रपस्थ कालोनी के लिए परिजनों के साथ रवाना किया गया ।

PunjabKesari

बता दें कि गोपाल सिंह रायसेन के ग्राम टेकापार कला थाना सुल्तानगंज के मूल निवासी थे वर्तमान में पूरा परिवार जिला विदिशा की इंद्रपस्थ कालोनी में रह रहा है। परिवार में पत्नी एवं 2 बेटियां तथा एक बेटा है, एक बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News