महानदी के करहिया डैम में नहाने गया पुलिस जवान बहा, SDERF का रेस्क्यू जारी

Sunday, Aug 21, 2022-01:21 PM (IST)

उमरिया (शैलेंद्र): मध्य प्रदेश के साथ उमरिया में भी लगातार बारिश (heavy rain in umaria) के बाद नदी नाले उफान में हैं। चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया में डैम में नहाने गया एक पुलिस जवान (police soilder) तेज बहाव में बह गया। जानकारी लगते ही चंदिया पुलिस (chandia police) मौके पर पहुंची और जवान की खोजबीन शुरू की। वहीं लगातार बारिश के बाद नदी उफान में होने के कारण आरक्षक को खोजने में दिक्कत हो रही है। मौके पर SDERF सहित पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।

नदी के तेज बहाव में बहा जवान 

जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक प्रीतम सिंह बैगा महानदी के करहिया डैम में नहाने के लिए उतरा था लेकिन अचानक महानदी में तेज बहाव आ गया। जिसके बाद पुलिस जवान नदी में बह गया। चंदिया पुलिस समेत गोताखोरों की टीम मौके पर है। वहीं महानदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण आरक्षक को खोजने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News