देवी अहिल्याबाई विवि की परीक्षा में सवाल- आम चुनाव में कांग्रेस क्यों हारी, मचा बवाल

Wednesday, Sep 16, 2020-06:40 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर शहर में स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र ए प्लस ग्रेड विश्वविद्यालय है, परंतु विश्वविद्यालय का विवादों से गहरा नाता रहा है। विश्वविद्यालय पर कई बार राजनीतिकरण किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं परीक्षाओं को लेकर भी कई बार विवाद सामने आए हैं। एक बार फिर विश्वविद्यालय की ओपन बुक परीक्षा के दौरान एमजे के प्रश्न पत्र को लेकर विवाद सामने आया है।

PunjabKesari

दरअसल, एमजे में 'विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मामलों का विश्लेषण' विषय के प्रश्नपत्र में पूछा गया है कि 'कांग्रेस को 2014 और 2019 के आम चुनाव में आशातीत विजय नहीं मिलने के कौन से कारण हो सकते हैं?' एक अन्य प्रश्न में तीन तलाक के असर पर सवाल किया गया है। कांग्रेस ने प्रश्नों पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इनके जरिए भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

PunjabKesari

एनएसयूआई ने इन प्रश्नों पर आपत्ति जताई है। एनएसयूआई पदाधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय का भाजपाई करण किया जा रहा है। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एमजे के प्रश्न पत्र में भाजपा से जुड़े सवाल पूछे गए हैं साथ ही कांग्रेस को लेकर विवादित सवाल किए गए हैं। एनएसयूआई द्वारा प्रश्न पत्र में पूछे गए कांग्रेस की हार और मोदी पर पूछे गए सवालों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

PunjabKesari
कार्यकर्ता का कहना है कि विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। वही उक्त प्रश्न पत्र को निरस्त कर नवीनतम प्रश्न पत्र जारी किया जाना चाहिए। हालांकि मामले में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ अशोक शर्मा का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News