कार्तिकेय के बयान पर गरमाई सियासत, राजकुमार ने बताया भाजपा की आपसी कलह

Saturday, Oct 26, 2024-12:11 PM (IST)

बुधनी (अमित शर्मा) : विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस लगातार मैदान में सक्रिय नजर आने लगी है। बुधनी उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। तो वही कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को मैदान मे उतारा है। दोनों ही दलों की ओर से इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो चुका है।

PunjabKesari

वही भेरुंदा के रामाधीश पैलेस में मंडल वृहद बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान सहित बुदनी विधानसभा के वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्तिकेय सिंह के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित कर कार्यकर्ताओं से जीत का दावा किया गया।

PunjabKesari

वही मीडिया से चर्चा करते हुए युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान के द्वारा दिए गए बयान पर बुधनी विधान सभा क्षेत्र में सियासत गरमा गई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए उनके बयान को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय सिंह के बयान में हताशा झलक रही है। वही कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने इसे भाजपा की आंतरिक कलह बताया।

PunjabKesari

भाजपा की आंतरिक कलह पर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय का बयान

विगत दिनों 22 तारीख बुदनी के भेरूंदा स्थित सर्व मंगल पैलेस में राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा की गई बैठक को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद कुछ असंतोष कार्यकर्ताओं में होता है। जिसको लेकर राजेंद्र सिंह राजपूत कार्यकर्ताओं को समझाने गए थे, भाजपा एकजुट है और एक जुटता के साथ ही चुनाव मैदान में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News