आखिर किसके राम? भूपेश बोले- ‘हमर भांचा राम’ तो भाजपा बोली- कांग्रेस को लेना पड़ रहा राम का सहारा

4/9/2022 4:06:22 PM

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): आखिर राम किसके ? जी हां यह छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा प्रश्न बनता नजर आ रहा है। क्योकि आज राम दो के हो गए, एक भाजपा के तो दूसरे कांग्रेस के! छत्तीसगढ़ में राम के नाम पर सियासत तेज हो गई है। खैरागढ़ उप चुनाव में दोनों ही पार्टियां भगवान राम का नाम ले रही है।

आपको बता दें कि जैसे- जैसे खैरागढ़ उप चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर तंज कसते नजर आ रहे है। एक ओर जहां भाजपा पहले से ही भगवान राम को पूजनीय मानते हुए बड़े- बड़े आयोजन करती आ रही है, वही दूसरी ओर कांग्रेस भी छत्तीसगढ़ में भगवान राम को अपना भांचा बना लिया है और माता कौशल्या की इस भूमि को संजोने जा रही है। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राम वन गमन पथ का लोकार्पण करने जा रहे हैं और बघेल मंच से भगवान राम को छत्तीसगढ़ का भांचा कहते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भांचा के नाम पर खैरागढ़ उप चुनाव के ठीक पहले कवि कुमार विश्वास का बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। जिस पर तंज कसते हुए सांसद संतोष पांडे ने कल मंच से कहा कि अब कांग्रेस को भगवान राम का सहारा लेना पड़ रहा है और छुईखदान में रामायण पाठ सुनने खुद मुख्यमंत्री मुख अतिथि बन कर आ रहे है। इन्हें चुनाव के समय ही भगवान राम की याद आती है।

छत्तीसगढ़ में जिस तरह से राजनीतिक हलचल चल रही है उसे देखकर तो ऐसा ही लगता है कि छत्तीसगढ़ में अब राम नाम की गूंज बड़े जोर-शोर से उठेगी और भगवान राम अपने भक्तों के पास एक बार फिर आएंगे। यह कहना भी उचित होगा कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम के नाम पर सियासत और कितने रूप दिखाएगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। भगवान राम तो सबके है, कोई श्री राम कहता है तो कोई सिया का राम।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News