उज्जैन में एक साथ नजर आए I love Mahakal-Mohammed के पोस्टर.. कांग्रेस नेत्री बोलीं- नफरत फैलान बंद करें, हम सब एक हैं
Tuesday, Sep 30, 2025-06:32 PM (IST)

उज्जैन: मध्य प्रदेश में पोस्टर विवाद के बीच उज्जैन से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। मंगलवार को फ्रीगंज टॉवर पर महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर देश में धार्मिक और सांप्रदायिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान पोस्टरों में लिखा था.. ‘आई लव मोहम्मद, आई लव महाकाल, आई लव ईसा मसीह, आई लव संविधान, आई लव भारत’ और एक पोस्टर पर लिखा था ‘हम भारतवासी सब एक हैं।’
कांग्रेस प्रदेश और महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष नूरी खान ने बताया कि यह प्रदर्शन नफरत और सांप्रदायिकता के बढ़ते माहौल को रोकने के लिए किया गया। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए आई लव मोहम्मद है, मेरी बहन के लिए आई लव महाकाल है, आई लव हिंदुस्तान, आई लव ईसा मसीह भी है और आई लव गुरु नानक भी है। यह देश सभी का है और यहां हर धर्म के लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में योगदान दिया है।’ नूरी खान ने आगे कहा कि यह संदेश देने के लिए महिलाएं एकत्रित हुई हैं कि नफरत और हिंसा फैलाने वालों को रोकना जरूरी है और यह देश हर धर्म के लोगों का है।