Punjab Kesari MP ads

छतरपुर में प्री मानसून की दस्तक, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू

Monday, May 23, 2022-07:00 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के कई जिलों के साथ साथ छतरपुर में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है जहां आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बेतहाशा चली आंधी और धूल भरी हवाओं में आवागमन बाधित रहा तो जिले भर में इस आंधी से आधा दर्जन पेड़, खंबे, होर्डिंग, टेंट गिरने की खबर है। हालांकि इस गिरने और तेज आंधी में किसी के हताहत और कोई जनहानि होने की अब्जी तक कोई ख़बर नहीं है।

PunjabKesari

लोगों में राहत की सांस...
मौसम में आये अचानक आये बदलाव से बढ़ते तापमान में भारी कमी आई है और लोगों ने भारी गर्मी के बीच अचानक ठंडक आने से राहत की सांस ली है।

PunjabKesari

सुबह धूप दोपहर झमाझम बारिश...
बता दें कि आज तड़के सुबह से तो कड़ाके की धूप निकली हुई थी पर दोपहर आते ही अचानक मौसम का रुख बदला सूर्य बादलों में छिपा 1 घंटे तक तेज आंधी चली और तेज हवाओं के साथ झामझम बारिश शुरू हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News