गर्भवती महिलाओं को मिलेंगी फोन पर सुविधाएं, टोल फ्री नंबर जारी

6/28/2018 12:36:54 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत 104 टोल फ्री नंबर जारी किया है। जानकारी के अनुसार जननी सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूताओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। इन सेवाओं के लिए विभाग ने अब 104 टोल फ्री नंबर जारी किया है।

इस टोल फ्री नंबर पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसूता महिलाओं की सेहत की जांच के साथ साथ उपचार सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। साथ ही इसमें सहयोग न मिलने पर शिकायत का विकल्प भी मौजूद है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News