इंदौर में राष्ट्रपति ने रेजिडेंसी प्रांगण में लगाया कदंब का पेड़, राजपाल और मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद..

Thursday, Sep 19, 2024-02:22 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देश की राष्ट्रपति दो दिनी दौरे पर हैं। उन्होंने बीते कल मृगनयनी एम्पोरियम में पहुंच कर साड़ियां खरीदी थीं और हस्तशिल्प कारीगरों से बात की थी, वहीं रात्रि में इंदौर में विश्राम किया और आज महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर रेजिडेंसी कोठी परिसर में पौधारोपण किया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदंब का पौधा रोपण किया। 

PunjabKesariइस के बाद महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेजिडेंसी प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी पौधे का रोपण रेजिडेंसी प्रांगण में किया। वहीं इसके बाद राष्ट्रपति उज्जैन महांकाल मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुई। दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति वापस इंदौर लौटेंगी और देवी अहिल्या विश्व विद्यालय में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उसके बाद वह शाम को यहां से प्रस्थान करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News