प्रेस क्लब चुनाव 2026: भारी उत्साह के साथ वोटिंग शुरू

Tuesday, Jan 13, 2026-11:33 AM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ में आज देर रात तक रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल जायेगा। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जिसे लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे अध्यक्ष प्रत्याशी अपने अलग अलग घोषणा पत्र तैयार पर पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान पर है। रायपुर प्रेस क्लब में शांति पूर्ण चुनाव हो रहा है।

यह चुनाव अब महज प्रक्रिया नहीं रह गया है,बल्कि राजधानी रायपुर और प्रेस क्लब की गरिमा और पूरे पत्रकारिता जगत में व्यवस्था और भविष्य की जंग बन चुका है। कई पत्रकार साथियों ने यह मानाअब प्रेस क्लब में सिर्फ पत्रकारों के लिए आवास,सुरक्षा,रोजगार - प्रशिक्षण और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।प्रेस क्लब के मूलभूत संसाधनों को पत्रकारों के अधिकार के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रत्याशी दमदारी से चुनावी मैदान में हैं। आज शाम को रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News