संपत्ति विवाद: कांग्रेस नेता की चाचा ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

11/2/2019 2:09:32 PM

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। वहीं गोली लगने से घायल युवक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत युवक कांग्रेस पार्टी का नेता था और पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। वहीं इस घटना से क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मालगुजार परिसर में रहने वाले कुशवाहा परिवार में दो भाइयों के बीच पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर पिछले कई दिनों से ये विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह भी इसी बात को लेकर बुजुर्ग राजाराम कुशवाहा और उसके सगे भतीजे भरत कुशवाहा के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते बात इतनी बढी कि राजाराम कुशवाहा ने भरत कुशवाहा को गोली मार दी। बेहद नजदीक से चलाई गई गोली, भरत की आंख के ऊपर लगी और भरत वहीं बेहोश हो गया और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद परिवार के लोग भरत को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक भरत की सांसे थम चुकी थीं।

इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोहलपुर थाना पुलिस ने आरोपी राजाराम को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस कुशवाहा परिवार के कुछ अन्य सदस्यों को भी गोहलपुर थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ की। एसपी अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पारिवारिक संपत्ति के विवाद की वजह से ही यह हत्याकांड हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News