संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाने पर भड़के गौर, कमलनाथ सरकार पर उठाए सवाल

4/2/2019 12:50:41 PM

भोपाल: सोमवार रात भोपाल में संघ कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को हटा लिया गया है। इसे लेकर बीजेपी कमलनाथ सरकार पर हमलावर हो गई है। नेता प्रतिपक्ष के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, 'संघ ने कभी सुरक्षा मांगी ही नहीं थी। अगर कांग्रेस ने सुरक्षा दी थी तो उसे जारी रखना चाहिए था'। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री व मंत्रियों के यहां भी सुरक्षा व्यवस्था में जवान तैनात हैं, तो संघ कार्यालय से ही सुरक्षा क्यों हटाई। अगर चुनाव आयोग को जवानों की आवश्यकता थी तो सभी मंत्रियों के यहां से भी सुरक्षा हटानी चाहिए थी'। 

PunjabKesari

गौर ने दिग्विजय को सराहा
मुख्यमंत्री के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर करने पर बाबूलाल गौर ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बहुत धन्यवाद करता हूं, वो समझदार व्यक्ति हैं। लेकिन दिग्गी की जो छवी है वो वही रहेगी। एक अच्छे काम से पुराने पाप नष्ट नहीं होते हैं।'

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News