Punjab Kesari MP ads

Video: 'भावी प्रधानमंत्री' बने राहुल गांधी! कांग्रेस में खुशी की लहर

Wednesday, Feb 06, 2019-01:12 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल कई तरह के दांव चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को अभी तक पार्टी की तरफ से शिवभक्त, रामभक्त और  नर्मदा भक्त के तौर पर प्रचारित किया जा रहा था। लेकिन अब कांग्रेस ने उन्हें 'भावी प्रधानमंत्री' करार कर दिया है।
 

PunjabKesari


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने लगाया पोस्टर
दरअसल पीसीसी दफ्तर भोपाल के बाहर एक पोस्टर लगा है, जिसमें  राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। सियासी गलियारों में यह पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में प्रदर्शित करने वाला यह पोस्टर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान ने लगाया है। पीसीसी ऑफिस में लगा यह पोस्टर कहीं न कहीं इस बात की ओर भी इशारा करता है कि कांग्रेसियों ने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री मान लिया है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News