Punjab Kesari MP ads

रेलवे का नैनपुर को तोहफा, विद्युत से चलने वाली पहली ट्रेन को मिली हरी झंडी

Saturday, Jan 12, 2019-10:58 AM (IST)

मंडला: जिले के नैनपुर में शुक्रवार को रेल विद्युत लाइन की शुरुआत की गई। जहां रेलवे सुरक्षा चीफ सेक्रेट्री कोलकाता के माध्यम से जबलपुर से नैनपुर के बीच में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद उसका निरीक्षण किया गया। अब नैनपुर से जबलपुर और जबलपुर से नैनपुर तक ब्रॉड गेज विद्युत से चला करेगी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार नैनपुर नगर का ऐतिहासिक दिन रहा। जहां पर लंबे समय से जनता के मांग के अनुसार पिछले साल ही नैरोगेज से ब्रॉडगेज में तब्दील नैनपुर से जबलपुर की ओर ब्रॉड गेज ट्रेन चलाई गई थी। उसी लाइन पर लगातार डीजल पावर से ट्रेन को 1 साल से ले जाया जा रहा था। इसी कड़ी में विद्युतीकरण का कार्य भी लगातार चालू था। जिसे रेलवे सुरक्षा निरीक्षण के माध्यम से विद्युत से चलने के लिए यहां पर ट्रेन को सुरक्षित करार दिया गया है। निरीक्षण अधिकारी के द्वारा अपनी रिपोर्ट दिल्ली रेल मंत्रालय को तत्काल सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही यहां ट्रेन 40 किलोमीटर की गति से चलती थी वहीं अब 80 एवं 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला करेगी। जिससे  यात्रियों की समय की बचत भी होगी और वह शीघ्रता से अपने सफर को पूरा कर सकेंगे।

PunjabKesari

इसी दौरान नैनपुर में डीआरएम श्रीमती शोभना बंधोपाध्याय भी उपस्थित थी। उन्होंने  प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अब नैनपुर से जल्द ही और अन्य ट्रेन भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नैनपुर से बालाघाट का रेल मार्ग भी जल्द पूरा कर चालू कर लिया जाएगा। वहीं मंडला में चल रहे ब्रॉडगेज के कार्य को भी गति दी जा रही और जल्द ही मंडला जिला मुख्यालय में भी इस ब्रॉड गेज ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News