नर्मदापुरम में बारिश का कहर, उफान पर नदी नाले, तवा डैम के 5 गेट खोले, शाम 6 बजे खोले जाएंगे बरगी डैम के 9 गेट
Saturday, Aug 19, 2023-04:51 PM (IST)

नर्मदापुरम (गजेंद्र राजपूत) : मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। नर्मदापुरम में भी तवा डैम लबालब हो गया है। बड़े खतरे से बचने के लिए तवा डैम के 5 गेट 5- 5 फिट खोले गए हैं। वहीं बरगी डैम के नो गेट शाम 6 बजे खोले जाएंगे।
बांध खोलने के संबंध में प्रशासन ने बताया कि आज बरगी बांध का लेवल 421.75m तक पहुंच गया है। जो लगभग 92% भर चुका है। विगत 48 घंटे में 66mm वर्षा दर्ज की गई है। अत: आज 19 अगस्त को शाम 6 बजे, 9 गेटों को औसत उंचाई 1.16m खोलते हुए 1588 घन मीटर/सैकेण्ड, जल की निकासी की जाएगी। शासन प्रशासन ने सर्वसाधारण से मां नर्मदा के तट से पर्याप्त दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।