राखी के दिन अमित सिंह ने निभाया बड़े भाई का फर्ज, सोनम के मन में जागा जीतने का जज्बा

Sunday, Aug 18, 2019-01:23 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी): कभी न हार मानने वाली सोनम को जीत की राह दिखाने में जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का साथ मिला। ये सुपर सेल्फी सोनम के लिए भी राखी में यादगार बनी जब अमित सिंह राखी के बंधन को निभाने अपनी छोटी बहन के घर जा पहुँचे। ये खुशी के पल सोनम ने अपने मोबाइल में कैद किया तो अमित सिंह ने सोनम को बहादुर लड़की बताते हुए रखी बंधवाते अपनी फेसबुक पर सोनम के साथ फोटो  पोस्ट की।

PunjabKesari

दरअसल, सोनम वो लड़की है जो गोहलपुर में 16 मई को नशे में चूर कार चला रहे युवको का शिकार बनी थी,और उस दुर्घटना में अपना पैर सोनम को गवाना पड़ा था। लेकिन इस दुर्घटना के बाद भी सोनम का हौसला नही टूटा। वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है ,और उसके सपनो को उड़ान देने के लिए भाई के रूप में अमित सिंह के साथ मिला है। अमित उसको लेपटॉप भी भेंट कर चुके हैं तो वहीं पढ़ाई में भी मदद भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

अब इस राखी में वो सोनम के घर पहुँच कर राखी बंधवाई और फिर चला सेल्फी का दौर, ये सेल्फी बेहद खास थी,जो सोनम के सपनो को भी उड़ान देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News