Punjab Kesari MP ads

गरबे में मुस्लिमों की एंट्री पर BJP विधायक का अजीब बयान, बोले- ‘अपनी बहन-बेटियों को भी लाओ, हमारे भी घोड़े तैयार हैं’

Monday, Sep 21, 2026-04:01 PM (IST)

भोपाल: (इजहार खान): नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में शामिल होने को लेकर मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोग गरबा कार्यक्रम में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम गरबा कार्यक्रम में आना चाहता है तो वह आ सकता है। उन्होंने कहा, “मुसलमान गरबे के कार्यक्रम में आना चाहते हैं, आ जाओ। परमानेंट भी आना चाहते हैं तो आ जाओ। माथे पर तिलक लगाकर आओ, किसी को कोई परेशानी है? गौ माता की रक्षा करो, किसी को कोई परेशानी है?”

विधायक ने गरबा आयोजनों में युवकों के अकेले पहुंचने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “सिर्फ अकेले लड़के ही क्यों आना चाहते हैं? अपने घर से बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आओ। हमारे भी घोड़े तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उनके लिए गरबा केवल नृत्य या मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूजा और धार्मिक आस्था से जुड़ा आयोजन है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जो लोग अच्छे मन और श्रद्धा के साथ गरबा में आएंगे, उन्हें मां भगवती का आशीर्वाद मिलेगा।

वहीं, उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि अगर कोई गलत नीयत से आता है तो देवी मां राक्षसों का भी वध करती हैं। उनके इस बयान को नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में आने वाले लोगों को लेकर उनकी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। नवरात्रि के दौरान मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बड़े स्तर पर गरबा और डांडिया आयोजनों की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में रामेश्वर शर्मा का यह बयान चर्चा में आ गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News