इंदौर में खिला ब्रह्मकमल का दुर्लभ फूल, दर्शन के लिए लोगों की लगी भीड़

8/22/2019 2:17:37 PM

इंदौर: इंदौर के दत्त नगर में केके बाछिल के घर 21 अगस्त को दुर्लभ फूल ब्रह्मकमल खिला। इस फूल के बारे में कहा जाता है कि यह फूल वर्षों में एक बार खिलता है। बाछिल ने इसका पौधा दो साल पहले लगाया था। फूल खिलने के बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ ब्रह्मकमल की पूजा की, इसके दर्शन को आस-पास के लोग भी उनके घर पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

लोगों का मानना है कि ब्रह्मकमल के दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ब्रह्मकमल फूल सूर्यास्त के बाद रात में खिलता है और शाम ढलते ही इसकी पंखुड़ियां बंद होना शुरू हो जाती है। ब्रह्मकमल का पौधा हिमालय क्षेत्र में ही मिलता है, इसे हिमालय में लगने वाले फूलों का राजा कहा जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News