पैसों के आगे बिके रिश्ते, मां-बाप ने नाबालिग बेटी का कर डाला सौदा

10/11/2018 4:19:24 PM

जबलपुर : गढ़ा क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की उसके परिजनों ने 2 लाख रुपए लेकर जयपुर में शादी करा दी। किशोरी के साथ उसके ससुराल में बेरहमी से मारपीट कर कई बार दुष्कर्म किया गया। जिससे वह दहशत में थी। उसने कुछ दिन पहले अपनी सहेली को फोन करके आत्महत्या करने की बात कही। किशोरी को समझाते हुए उसकी सहेली ने किसी तरह से शहर आने को कहा। किशोरी अपने ससुराल से भागकर शहर आई। मामले की शिकायत उसने एएसपी शहर संजीव उईके से की। उनके निर्देश पर महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

PunjabKesari

16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह गढ़ा क्षेत्र में रहती है। उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते थे। एक साल पहले वह अपने दोस्त के साथ घर से चली गई थी। लेकिन उसके परिजन ने उसके दोस्त को झूठे प्रकरण में जेल भिजवा दिया। 9 अगस्त को उसके परिजन उसे कटनी चलने को कहने लगे। जब उसने पूछा, तो कोई जबाव नहीं दिया। उसे कटनी ले जाकर उसकी शादी जयपुर निवासी एक युवक से करा दी। उसने विरोध किया, तो उसे धमकाकर चुप करा दिया। वहीं युवक के परिजन से दो लाख रुपए ले लिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News