एमवाय अस्पातल में मृतक के परिजनों पर डॉक्टर्स और सीएमएचओ के साथ मारपीट का आरोप, 5 लोग पुलिस हिरासत में

3/18/2022 4:46:54 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): प्रदेश के सबसे बड़े एमवाय में देर रात अस्पताल में युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने पीएम नहीं करने को लेकर काफी हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने सीएमएचओ और डॉक्टरों सहित अस्पताल स्टाफ की जमकर पिटाई की। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद हो गई। सूचना के बाद 4 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां हंगामा करने वाले तीन से चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं गुस्साए आक्रोशित डॉक्टरों ने अस्पताल में हड़ताल शुरू कर दी है।

युवक की मौत के बाद शुरू हुआ हंगामा 

आये दिन चर्चाओं में रहने वाले एमवाय अस्पताल आज फिर सुर्खियों में है। दरअसल संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़ा अस्पताल मौजूद है। यहां आए दिन अक्सर विवादों में रहे एमवाय अस्पताल में देर रात विवाद के बाद डॉक्टरों और स्टाफ की गुस्साए परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी बताया जा रहा है कि मालवा मिल बेकरी गली में रहने वाले 20 वर्षीय राजा नामक युवक सीढ़ियों से गिरने के दौरान काफी गंभीर चोट आई थी। यहां परिजन युवक को 2 दिन पहले घायल अवस्था में अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। यहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम को लेकर भिड़े डॉक्टर और परिजन 

परिजनों ने शव को पीएम कराने से इंकार कर दिया। जब डॉक्टर ने इसे कानूनी रूप से पीएम कराने को लेकर दबाव बनाया तो परिजनों और डॉक्टर के बीच में विवाद शुरू हो गया। पहले डॉक्टरों ने परिजनों के साथ मारपीट की। सूचना के बाद मृतक के परिजनों मे अपने अन्य साथियों को अस्पताल बुलवाया। जिसके बाद 40 से 50 के करीब संख्या में पहुंचे लोगों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर और स्टाफ की बुरी तरह से पिटाई कर दी। यहां सीएमएचओ सहित 5 डॉक्टर दो सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर गंभीर चोटें आई है।

पिटाई के बाद डॉक्टरों ने बंद किया काम 

सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस सहित 4 थानों का पुलिस बल और एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने मृतक युवक के शव को पीएम के लिए मरचूरी रूम में रखवा दिया। है घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज मिले है। जिसमें मारपीट किए पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। यहां  डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने 4 से 5 आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। इस पूरे घटना के बाद डॉक्टरों ने आक्रोशित होकर काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते अब आने वाले उन मरीजों की जान पर बन आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News