Punjab Kesari MP ads

पंचायतों में उप चुनाव के लिए जनपद पंचायतवार रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Tuesday, Dec 05, 2023-01:52 PM (IST)

ग्वालियर: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पदों का उप चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) अक्षय कुमार सिंह ने रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जिले के सभी जनपद पंचायतों के लिए रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत डबरा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में उप चुनाव कराने के लिए प्रभारी तहसीलदार डबरा विनीत गोयल को रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनपद पंचायत डबरा के सहायक यंत्री रामभजन धाकड़ व ग्रीस भटेले यहां के सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत घाटीगांव के लिए तहसीलदार दिनेश चौरसिया को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार आर के बरेलिया व खंड पंचायत अधिकारी घाटीगांव ओमप्रकाश चौपड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जनपद पंचायत भितरवार के अंतर्गत उपचुनाव कराने के लिये तहसीलदार मस्तराम गुर्जर को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार राकेश वर्मा व उप यंत्री वाय एस परिहार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत उप चुनाव के लिए तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा को रिटर्निंग अधिकारी और नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा व दीपेश धाकड़ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जवाबदेही सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News