देश में सनातन संस्कृति के लोगों को तोड़ने का षड्यंत्र! पदयात्रा पर निकले हैं संत ऋतेश्वर
Sunday, Feb 12, 2023-11:48 AM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): वृंदावन के संत स्वामी ऋतेश्वर (Riteshwar Ji Maharaj) ने अब तक 6 राज्यों की यात्रा की है। संत ने कहा कि देश में जातिवाद के नाम पर बड़े सनातन संस्कृति के लोग को तोड़ने का षड्यंत्र चल रहा है, उनके विरुद्ध लोगों में जागरण करने के लिए हम पद यात्रा कर रहे हैं। जहां जहां जा सकते हैं लोगों से मिलकर एक अच्छे भारत के निर्माण सनातन संस्कृति का पालन करने और हिंदू के विकास की बात कर रहे हैं।
देश को एक करने के लिए मिटानी होगी जात पात: ऋतेश्वर
लाडली निकुंज वन आनंद धाम वृंदावन के संत ऋतेश्वर महाराज (Riteshwar Ji Maharaj) ने कहा कि हिंदुत्व (Hindutva) कोई साधारण चीज नहीं है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने भी माना है कि भारत की जीवन पद्धति हिंदुत्व है, भारत हिंदू राष्ट्र है, पंथनिरपेक्ष देश भी है, यहां अलग-अलग पंथ के लोग रहकर अपने पूजा पद्धति से पूजा करते हैं। हिंदुस्तान (Hindustan) को एक करने के लिए जाति पाति को मिटाने के लिए हिंदू मुस्लिम (Hindu-Muslim) से ऊपर उठकर राष्ट्र के प्रति संपूर्ण निष्ठा रखता है, जो संस्कृति के प्रति निष्ठा रखता है। इसे राष्ट्र निर्माण के लिए साधु के रूप में भारत के नागरिक के रूप में पदयात्रा कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं।