Gwalior News: बेंगलुरु में ज्वेलरी शॉप पर डकैती डालने गए लुटेरे की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत, गले में फंसी थी गोली...

3/18/2024 5:38:41 PM

ग्वालियर। (अंकुर जैन): बेंगलुरु में ज्वेलरी शॉप पर डकैती डालने गए चार में से एक लुटेरे ने ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जब यह लोग डकैती डालने से पहले गोलियां चला रहे थे, तब शोरूम संचालक और कर्मचारियों ने इन्हीं के कट्टे से गोली चलाई थी। गोली एक लुटेरे के गले में लगी थी। लुटेरे के साथी उसे कर्नाटका एक्सप्रेस से ग्वालियर लेकर भागे। करीब 1800 किलोमीटर तक ट्रेन में खून बहता रहाI शरीर से अत्यधिक खून बहने और गोली लगने के बाद संक्रमण फैलने से सूरज की मौत हो गई। 


चारों युवक मुरैना जिले के रहने वाले थे। बेंगलुरु लक्ष्मी बैंकर्स एंड ज्वेलर्स शोरूम पर चारों बाइक से पहुंचे। जहां चारों डकैती डालने के लिए गए थे।  चारों के पास हथियार थे। सूरज तोमर नाम का व्यक्ति कट्टे से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान उसका कट्टा गिर गया। यह कट्टा उठाकर शोरूम संचालक अपूरम और उनके कर्मचारी आंदाराम ने गोलियां चलाई। गोली सूरज के गले में लगी। गोली उसके गले में फंस गई थी।

PunjabKesari

 इसके बाद उसके साथी बंटी शर्मा, कान्हा शर्मा, राशारमण शर्मा उसे लेकर मौके से भाग गए। कर्नाटका एक्सप्रेस से उसे लेकर ग्वालियर आए। रास्ते में सूरज के गले से बहुत ज्यादा खून निकल गया। खून को बार बार यह लोग कपड़े से साफ कर रहे थे। ग्वालियर में यह लोग पकड़े गए तब तो सूरज ठीक था। जब गोली लगने के बारे में पुलिस को पता लगा तो उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News