Punjab Kesari MP ads

22 जनवरी को राम मंदिर के शुभारंभ की तैयारी में जुटे RSS कार्यकर्ता, घर घर पीले चावल बांटकर दे रहे न्योता

Tuesday, Dec 12, 2023-07:53 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए मालवा में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। मालवा में आरएसएस के द्वारा 12 हज़ार से अधिक गांवों तक कार्यक्रम के लिए संपर्क किया जा रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, आरएसएस की योजना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बड़ी संख्या में मंदिरों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए, इसके लिए लगभग 2 हज़ार समयदानी कार्यकर्ता भी तैयार किए गए हैं जो कि समाज के बीच जाकर न्यास की तरफ से जारी निमंत्रण पत्र और पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। इसके लिए 12 हज़ार से अधिक गांव और 8 हज़ार से अधिक मोहल्ले में संपर्क किया जायेगा, साथ ही लोगों को राम मंदिर के स्वरुप के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News