स्वरा भास्कर के निशाने पर साध्वी, कहा- पहली बार संसद में होगी आतंकी मामले की संदिग्ध

5/25/2019 11:56:01 AM

भोपाल: भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव के दौरान स्वरा के निशाने पर रही। स्वरा ने शुरु से ही साध्वी को आतंकवादी विचारधारा वाली बताया है। अब जबकि चुनाव परिणाम सामने आ चुके है और साध्वी प्रज्ञा जीत चुकी हैं तो ऐसे में स्वरा ने जीत पर बधाई देते हुए फिर साध्वी को लेकर तंज कसा है।

PunjabKesari

दरअसल,  स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और पूरे चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हर विषय पर अपनी बेबाक राय रखी है। वे सामाजिक सरोकारों पर खुलकर अपनी राय भी रखती हैं। स्वरा भास्कर के ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं उनके इस ट्वीट को भी खूब पढ़ा जा रहा है। स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को निशाने पर लेते हुए लिखा है कि ''भारत में नई शुरुआत, पहली बार हम आतंकी मामले की संदिग्ध को संसद भेज रहे हैं वू हू.....। अब पाकिस्तान की खबर कैसे लेंगे? लोकसभा चुनाव परिणाम 2019'  इस तरह स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर तंज कसा है और स्वरा भास्कर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी  वायरल भी हो रहा है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे पहले भी स्वरा ने भोपाल में प्रेसवार्ता कर साध्वी को हिन्दू आतंकवादी करार दिया था और कहा था कि मुझे ढोंगी लोगों से डर नहीं लगता। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भगवा चोला पहनकर हिन्दू धर्म का अपमान कर रही हैं। स्वरा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर हिंदू है और उन पर आतंकवाद का आरोप लगा है, इसलिए वह उन्हें हिन्दू आतंकवाद की आरोपी मानती हैं। उन्होंने साध्वी को लेकर कहा कि भगवा कपड़े पहन लेने से हर कोई संत नहीं हो जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News