Punjab Kesari MP ads

खून से सुसाइड नोट लिख, फंदे से झूली 12वीं की छात्रा

Monday, Jan 21, 2019-05:29 PM (IST)

ग्वालियर: जिले के थाटीपुर क्षेत्र में उस समय सन्नाटा फैल गया जब 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचित कर दिया है। घटनास्थल पर  पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है । जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, थाटीपुर स्थित सुरेश नगर निवासी राजेन्द्र सिंह रावत एक निजी फैक्टरी में वर्कर है। उसके 2 बेटियां है जिनमें से बड़ी बेटी 18 वर्षिय राशि रावत 12 कक्षा में पढ़ती थी। वह रात को खाना खाने के बाद वह अपनी दादी के कमरे में सोने चली गई। सुबह जब 9 बजे तक वह बाहर नहीं आई तो घर वालों को परेशानी हो गई। उन्होंने जब खिड़की तोड़कर देखा तो सन्न रह गए। कमरे के अंदर उनकी बेटी राशी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थाटीपुर थाना पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट लिखा मिला।

PunjabKesari

छात्रा ने अपनी उंगली पर पिन मारकर खून से सुसाइड नोट लिखा था। जिस पर लिखा था कि मेरी जान लेने की वजह विष्णु कंसाना है बहुत परेशान किया मुझे। हालांकि परिजनों का कहना है कि वे विष्णु कंसाना को नहीं जानते। वहीं मोबाइल फोन पर पैटरन लॉक लगने की वजह से मोबाइल खुल नहीं सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस इस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News