Punjab Kesari MP ads

छुट्टी की घंटी बजते ही गेट पर खड़ी स्कूल वैन में लगी आग...लोगों की सूझ-बूझ से बचे अंदर फंसे बच्चे

Saturday, Aug 03, 2024-05:55 PM (IST)

शिवपुरी (भूपेंद्र शर्मा) : शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर गांव में एक प्राइवेट स्कूल की छुट्टी के वक्त स्कूल के मुख्य दरवाजे के वाहर खड़ी स्कूल वैन के सिलेंडर में अचानक से आग भड़क गई। बताया गया है कि जिस वक्त सिलेंडर में आग भड़की उस वक्त आग की लपटें स्कूल के दरवाजे की ओर उठने लगी। उसी वक्त बच्चों का भी निकलना हो रहा था। गनीमत रही कि आग की लपटों की चपेट में कोई भी बच्चा नहीं आया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जिनके द्वारा स्कूल के पीछे दीवार से बच्चों को बाहर निकाला।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सैन्ट्रल अकेडमी स्कूल के बाहर खड़ी मारूती वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना लगते ही ग्रामीण सहित सीहोर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्कूल के पीछे की दीवार से स्कूल में फंसे करीबन 100-150 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

PunjabKesari

साथ ही गैस एजेन्सी स्टॉफ की मदद से मारूती वैन मे लगी आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों और पुलिस की सूझ बूझ व तत्परता से इस घटना क्रम में किसी भी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News