10 साल पहले कांग्रेस को चुनाव जितवाना गलती मान रहे सिंधिया! भरे मंच पर किया स्वीकार...जानिए पूरा मामला

Monday, Oct 02, 2023-03:11 PM (IST)

चंदेरी: विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी अपनी पुरी ताकत के साथ मैदान में उतर आई है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर तमाम वरिष्ठ नेता प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सभा को संबोधित करने चंदेरी पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस विधायक पे न सिर्फ निशाना साधा, बल्कि ये भी कहा कि 10 साल पहले यहां कांग्रेस का विधायक बनाना मेरी गलती थी।

PunjabKesari, Jyotiraditya Scindia, Congress, BJP, Politics, Chanderi Assembly, Politics, Madhya Pradesh

सिंधिया ने कांग्रेस विदायक गोपाल सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंदेरी में दस सालों से कांग्रेस का विधायक बैठा है, इसमें कुछ गलती मेरी भी है। आपसे निवेदन है की जनन्नाथ रघुवंशी अब भाजपा के प्रत्याशी हैं, इस बार उन्हें चुनना। आपको बता दें कि चंदेरी विधानसभा में भाजपा ने अपनी पहली ही सूची में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का नाम घोषित किया है। जिसको लेकर चुनाव प्रचार करने CM शिवराज औऱ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी पहुंचे। जहां विशाल रोड शो भी किया गया। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और कमलनाथ पर भी निशाना साधा।


चंदेरी की जनता को संबोधित करते हुए शिवराज ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘उनसे जब भी विकास कार्य की बात की जाती थी, वह केवल रोते ही रहते हैं, और कहते हैं कि पैसा ही नहीं है। जब भी विधायक अशोकनगर, चंदेरी और मुंगावली में विकास की बात करते थे तो भी पैसा ना होने का हवाला देते थे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News