सागर बना देश का सबसे सुरक्षित शहर

8/18/2018 1:55:49 PM

सागर : जिले में चौराहों तिराहों पर लगे CCTV कैमरे पर्याप्त संख्या में हैं, वहीं थानों में दर्ज अपराधों की संख्या देश के किसी भी शहर के मुकाबले सबसे कम है। पुलिसिंग के लिहाज से सागर देशभर में सबसे बेहतर माना गया है। केंद्रीय शहरी मंत्रालय के ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर 15 श्रेणियों में कराए गए सर्वे में सेफ्टी एंड सिक्योरिटी कैटेगिरी में हम देश में पहले पायदान पर हैं। इस कैटेगिरी में प्रदेश की राजधानी भोपाल 38वें नंबर पर है।

PunjabKesari

सेफ्टी एवं सिक्योरिटी के लिहाज से देश में सागर को एक लाख से 5 लाख की आबादी वाले शहरों में सबसे सुरक्षित माना गया है। जिन घटकों ने सागर को नंबर-1 का तमगा दिलाया है उसमें शहर में सुरक्षा के लिहाज से एक निश्चित दूरी पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे हैं। इसमें सार्वजनिक स्थलों और चौराहों व ग्रीन सिग्नल पर लगाए गए CCTV कैमरों के अलावा आम लोगों द्वारा अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और एटीएम आदि स्थानों पर लगे कैमरों को भी शामिल किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News