क्राइम पेट्रोल देखकर दोहरे हत्याकांड को दिया अंजाम, अवैध संबंध बने मौत का कारण

Sunday, Dec 10, 2023-05:30 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में हुए दोहरे हत्या कांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने क्राइम पेट्रोल देखा कर जघन्य हत्याकांड की साजिश की। बताया जा रहा है कि होटल संचालक का अलग अलग महिलाओं से अवैध संबंध थे। अवैध संबंध ही दोहरे हत्याकांड की बड़ी वजह बनी।

PunjabKesari

ममता उर्फ पिंकी ने अपने पति नितिन के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मृतक रवि होटल में महिलाओं के अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल करता था। मृतका ब्यूटी पार्लर संचालिका सरिता मृतक रवि ठाकुर महिलाओं से मिलवाने में मदद करती थी। पहले ममता और नितिन ने सरिता को मौत के घाट उतारा। फिर रवि को मार दिया। रवि ठाकुर को सरिता के घर बुलाकर नितिन और ममता ने तलवार और चाकू से वार कर दिया हत्या को अंजाम दिया।

बता दे पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर में युवती और एक युवक के शव नग्न अवस्था में मिले थे। इस मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला और एक युवक के शव पड़े हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची। एक मकान की तीसरी मंजिल पर रवि और उसकी दोस्त सरिता का शव रक्त रंजिश हालात पड़ा था। मौके पर से तलवार भी मिली थी। मृतक रवि ठाकुर नंदा नगर का रहने वाला और सरवटे बस स्टैंड पर होटल संचालित करता है। रवि का महिला के यहां आना जाना लगा रहता था। बदमाश दोनों की हत्या कर मौके से फरार हो गए। एरोड्रम पुलिस ने अब मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News