Punjab Kesari MP ads

महिला के साथ अवैध संबंधों पर फंसे एमपी के बड़े अफसर! विभाग ने की ये कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Friday, Jun 26, 2026-10:00 AM (IST)

भोपालः राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में पदोन्नति दी गई है। 1997-98 बैच के 27 एसपीएस अधिकारियों को आईपीएस अवॉर्ड दिया गया। चौंकानें वाली बात यह सामने आई है कि समिति के समक्ष राजेश मिश्रा का भी नाम था। लेकिन, जयपुर की एक फैशन डिजाइनर से संबंधों पर वे फंस गए हैं। जिस वजह से उनका प्रमोशन रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को वल्लभ भवन में संघ लोक सेवा आयोग की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 1997-98 बैच के 27 अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के इन अधिकारियों को सेवा रिकॉर्ड, वरिष्ठता के आधार पर आईपीएस अवॉर्ड दिया गया। इन अधिकारियों में शामिल एक अधिकारी राजेश मिश्रा का प्रमोशन रोका गया है। सूत्रों के मुताबिक जयपुर की एक फैशन डिजाइनर से संबंधों पर वह फंस गए हैं। ऐसे में विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बता दें कि बैठक में संघ लोक सेवा आयोग से सदस्य संजय वर्मा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि संयुक्त सचिव आसिफ जलाल और कवीब के. के अलावा सीएस अनुराग जैन, डीजीपी DGP कैलाश मकवाना और प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News