सिवनी से कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला कांग्रेस प्रभारी समेत 40 से ज्यादा कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

3/14/2024 5:30:36 PM

सिवनी (काबिज़ खान): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक सिवनी जिला कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, सहित किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीचंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा, हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसी परतेती सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आज छिंदवाडा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार रोज बढ़ रहा

हम सभी के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि मोदी जी का परिवार लगातार आगे बढ़ रहा है। इस परिवार में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। आज जिन कांग्रेस के लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर हमारे परिवार की संख्या बढ़ाई है उनसे हमारी ताकत छिंदवाड़ा में और बढ़ेगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में उन्हें सम्मान मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News