जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान रतलाम में शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना

7/16/2018 9:14:56 AM

रतलाम : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान यहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा कल देर रात्रि यहां पहुंची। उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बरबाद किया था, जबकि उन्होंने प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाया है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बिजली आती नहीं थी, सडकें नहीं थी, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद अब प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरप्लस बिजली का प्रदेश बन चुका है। रतलाम में दो हजार करोड से अधिक के काम किए गए हैं और इसी सत्र में यहां मेडीकल कालेज भी प्रारंभ होने की पूरी संभावना है।
PunjabKesari
तीन घण्टे की देरी हो जाने के बावजूद सभास्थल पर हजारों लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद थे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News