पेट्रोल के दामों पर बोले शिवराज के मंत्री, दिल्ली का मामला है जाओ वहीं बात करो

7/8/2021 7:52:00 PM

डिंडौरी (दीपू ठाकुर): मध्यप्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल आज डिंडौरी पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं व जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर जब मीडिया ने मंत्री बिसाहू लाल से सवाल किया तो पहले तो उन्होंने खाद संकट होने से साफ़ इंकार कर दिया, लेकिन बाद में जानकारी मिलने पर खाद व बीज की कमी की आपूर्ति कराने का आश्वासन दे दिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Dindori, BJP, Congress, Cabinet Minister, Bisahulal, Petrol Diesel Price, Inflation

गौरतलब है की प्रदेश के कई जिलों में खाद नहीं मिलने से परेशान किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन शायद मंत्री जी को इस बात की जानकारी ही नहीं है। वहीं लगातार डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के सवालों से मंत्री जी कुछ भी कहने से बचते नजर आए,मंत्री जी का कहना है की यह समस्या का समाधान दिल्ली वाले कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News