Punjab Kesari MP ads

BJP की बढ़त से खुश हुए शिवराज, कहा- सारा देश मोदीमय हो गया

Thursday, May 23, 2019-05:08 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। ताजा आए रुझानों में बीजेपी को मिल रही बढ़त से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया व प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया।

PunjabKesari

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अध्यक्ष अमित के कुशल नेतृत्व में बीजेपी को यह प्रचंड विजय मिली है। उन्होंने पीएम मोदी का अभिनंदन करते हुए अध्यक्ष को बधाइयां दी व कार्यकर्ताओं को प्रणाम कहा। शिवराज सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उम्मीदों पर खरे उतरेंगे व देश आगे बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News