रायसेन में शिवराज चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, फिरेंगे अन्नदाता के दिन, जानिए क्या करने जा रही सरकार?
Saturday, Apr 11, 2026-07:58 PM (IST)
रायसेन (शिवलाल यादव ): रायसेन में शनिवार को उन्नत कृषि महोत्सव Unnati Krishi Sammelan का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश के रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजिन इस सम्मेलन में किसानों की जानकारी के लिए बीज, उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन, से लेकर कई समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया है। शिवराज ने कहा कि MP में 55 दाल मिलें खुलेंगी और दलहन की खरीदी MSP पर होगी।
शिवराज बोले- सरकार दलहन को एमएसपी (MSP) पर खरीदेगी
उन्नत कृषि महोत्सव में शिवराज चौहान ने कहा कि आने वाले समय में एमपी को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना है और किसान ही सबसे बड़ा वैज्ञानिक होता है। शिवराज चौहान ने कहा कि विकसित कृषि बिना और किसान की आय बढ़ाए बगैर देश का विकास नहीं हो सकता। शिवराज ने कहा कि हम इस क्षेत्र को हॉर्टिकल्चर का हब बनाना चाहते हैं, खेती से लेकर फूड प्रोसेसिंग तक के प्रयास कर रहे हैं। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश में 55 दाल मिलें खोलने का निर्णय लिया है और भारत सरकार दलहन को MSP पर खरीदेगी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में पहुचे
इस मौके पर देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्नत कृषि महोत्सव में पहुंचें । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शिवराज सिंह चौहान भी साथ रहें । मेले में,कृषि उपकरणों सहित ,बीज , फसल उत्पाद सहित 350 से अधिक स्टॉल लगे हुए है ।
उन्नत कृषि महोत्सव में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पहले किसान हूँ। वही देश का रक्षामंत्री भी हूँ । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित इस मेले में किसानों को ड्रोन तकनीक, उन्नत बीज और जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसान आधुनिक कृषि यंत्रों और नवाचारों को देखने पहुँच रहे हैं।

