Punjab Kesari MP ads

शिवराज ने कांग्रेस को बताया ''कफन चोर'', कहा- प्रदेश में डकैतों का राज

Saturday, Apr 20, 2019-12:14 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत गरमाती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को कफन चोर करार दिया है। 
 

PunjabKesari


'प्रदेश में फिर से डकैतों का राज आ गया है'
दरअसल शिवराज चौहान एक दिवसीय दौरे पर सीधी सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के देवसर विधानसभा में पहुंचे। जहां बरगवा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरकार को कफन चोर तक बता डाला। आगे कहा कि, 'राहुल गांधी ने कहा था 10 दिनों में कर्जा माफ हो जाएगा। लेकिन अब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। साथ ही चित्रकूट में हुई दो मासूमों की हत्या को चुनावी मुद्दा बनाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मंच से यह तक कह डाला कि प्रदेश में फिर से डकैतों का राज आ गया है।'
 

PunjabKesari
 

उन्होंने जनता को संबोधित करते कहा कि, आप लोगों ने क्या सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री नहीं रहा तो नहीं आऊंगा, मैं पीछा नहीं छोड़ने वाला और जब तक जान है। आपकी सेवा लगातार करता रहूंगा चाहे कोई पद हो या ना हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News