मूक बधिर बच्चों ने बाल दिवस के मौके पर दी शानदार प्रस्तुति
11/15/2019 11:57:36 AM
नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): देश भर मे 14 नवम्बर का दिन प्रथम एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में चाचा नेहरू के जन्मदिवस को कुछ अलग ही अंदाज मे मनाया गया।
बाल संप्रेक्षण गृह किशोर न्याय बोर्ड में आयोजित बाल दिवस समारोह मे चाचा नेहरू को याद करते हुए मूक बधिर बच्चों के साथ-साथ विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। आयोजन समारोह में मुख्य न्यायाधीश सहित समस्त न्यायाधीश एवं जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन शामिल हुआ। वहीं इस कार्यक्रम में मूक बधिर बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी l