MP में दो अलग अलग हादसों में 6 लोगों की मौत, 7 घायल

5/7/2019 3:03:47 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में मंगलवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में हादसे का कारण वाहनों की तेज रफतार बताया जा रहा है।पहला हादसा महू में हुआ यहां एक गाड़ी ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में इंदौर रैफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि शव दूर दूर जाकर गिरे वही बाइक भी बुरी तरह से टूट गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

मरने वालों की पहचान सत्येंद्र जैन, करणपाल बुंदेला छतरपुर के रहने वाले थे। ये सभी युवक इंदौर में रहकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंचीं और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

PunjabKesari

दूसरा हादसा सतना में हुआ जहां एक बस की जीप से चंद्रे गांव के पास टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वही चार लोग घायल हो गए, इसमें तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News