विकासशील मध्यप्रदेश का एक सच यह भी, शिवराज के मंत्रियों की बढ़ी पांच गुना संपत्ति

12/22/2018 6:06:33 PM

भोपाल: 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहे शिवराज सरकार की पोल कांग्रेस की सरकार आने के साथ ही खुलनी शुरू हो गई है। विकासशील मध्यप्रदेश का नारा देकर लोगों की तकदीर सुधारने का दावा शिवराज लगातार 15 सालों तक करते रहे। जिसकी हकीकत अब सामने आ रही है। बीते डेढ़ दशकों में प्रदेश की बीजेपी सरकार के मंत्रियों की संपत्ति में जिस तरह का इजाफा हुआ है, उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि मंत्रियों ने आम लोगों की बजाए खुद का ही विकास किया है। बीजेपी ने प्रदेश को बीमारू राज्य से भले ही निकाल दिया हो लेकिन प्रदेश पर कर्ज का भार जरूर बढ़ा दिया है। 

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Shivraj Govt, Ministers, Property grew, BJP, EC
 

मध्यप्रदेश में 15 वर्षों तक राज करने वाली शिवराज सरकार के मंत्रियों की संपत्ति बीते पांच 10 सालों में कई गुना बढ़ गई। इनकी बढ़ी हुई सम्पत्ति देख कर ऐसा लगता है कि, जैसे इनके घर में पैसों का पेड़ लगा हो। क्योंकि पिछले पांच से दस सालों में इन मंत्रियों की संपत्ति एक दो नहीं सीधी दस गुना तक बढ़ गई है। आपको बता दें कि नामांकन के समय नेताओं ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ जयंत मलैया, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा, उमाशंकर गुप्ता, गौरीशंकर बिसेन, विजय शाह, ओम प्रकाश धुर्वे, अंतर सिंह आर्य,  राजेन्द्र शुक्ला, पारस जैन और अर्चना चिटनिस लगातार मंत्री पद पर रहे हैं।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Shivraj Govt, Ministers, Property grew, BJP, EC
 

मंत्रिमंडल में शामिल 32 मंत्रियों में से शिवराज सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह पटवा और रुस्तम सिंह कि संपत्ति की रफ्तार सबसे धीमी रही है। पांच वर्षों में शिवराज की सम्पत्ति 22 प्रतिशत तो रुस्तम सिंह की 16% तक बढ़ी है। वहीं सुरेन्द्र सिंह पटवा की सम्पत्ति में सिर्फ 13 फीसदी की ही बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं अर्चना चिटनिस की सम्पत्ति घट गई है। 2015 में जारी किए गए आंकणों के अनुसार इनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ 7 लाख 67 हजार 595 रुपए थी। जो कि 2018 में घटकर 3 करोड़ 99 लाख 14 हजार 387 रह गई। वहीं विजयराघव गढ़ से विधायक संजय पाठक प्रदेश के सबसे अमीर मंत्री हैं।


PunjabKesari
 

कुछ इस तरह बढी शिवराज के मंत्रियों की संपत्ति
 

मंत्रियों के नाम 2008 में संपत्ति 2013 में संपत्ति 2018 में संपत्ति
शिवराज सिंह चौहान 1,23,71,600 6,27,54,114 7,66,82,140
संजय पाठक 3,41,70,80,409 1,21,32,73,214 2,26,17,06,691
जयंत मलैया 1,67,51,015 13,65,50,867 29,81,81,180
अंतर सिंह आर्य 67,04,343 1,74,31,332 5,55,41,603
नरोत्तम मिश्रा 69,71,955 2,96,06,762 6,88,40,658
गौरीशंकर बिसेन 4,61,64,017 7,41,82,316 9,26,85,479
गोपाल भार्गव 96,49,000 1,01,29,044 3,36,21,644
सुरेन्द्र सिंह पटवा 6,69,25,537 38,02,24,232 42,86,52,306
यशोधरा राजे सिंधिया ------------- 5,95,09,664 9,25,80,097
पारस जैन 1,41,99,473 5,40,67,474 9,72,61,237
रुस्तम सिंह  -------------- 6,97,02,565 8,07,18,838
ओमप्रकाश धुर्वे 39,50,000 1,20,02,881 2,87,90,263
अर्चना चिटनिस 1,99,56,750 4,07,67,595 3,99,14,387
नारायण सिंह कुशवाहा 57,18,000 1,08,54,747 1,67,71,107
दीपक जोशी 40,94,381 36,82,118 1,56,41,324


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News