बेटे ने 3 साल से बांधी थी मां के पैरों में जंजीर, बालाघाट की पुलिस ने दिलाई आजादी

8/21/2019 4:07:38 PM

बालाघाट(हरीश हिलारे): बालाघाट में एक हैरान करने वाला वाक्य सामने आया है जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां के पैरों में जंजीर बांध कर उसे कैद कर दिया। हालाकि जंजीर के बांधे जाने के बाद भी यह वृद्ध गांव में भ्रमण करती थी। पैरों में जंजीर बंधे होने के कारण यह चैपाए की तरह घूमी-फिरती थी। जिसके कारण उसे काफी तकलीफ होती थी। इस तकलीफ से वृद्ध को तीन वर्ष बाद आजादी मिल गई। यह आजादी किसी और ने नहीं बल्कि लांजी के एसडीओपी नितेश भार्गव ने दिलाई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेलगांव निवासी कैतिन बाई उम्र 65 वर्ष को उसके पुत्र विनोद ने पिछले तीन वर्ष से पैरों में जंजीर बांधकर रखा गया था। जिसके कारण उसे चैपाए की तरह घूमना फिरना पड़ता था। इतना ही नहीं ढलती उम्र में वह चौपाए की तरह अपने पैरों और दोनों हा को टेककर चलती थी। 

PunjabKesari
 

इस हालात से वृद्ध को तब आजादी मिली जब एक दिन लांजी एसडीओपी नितेश भार्गव भ्रमण पर थे तो उन्होंने इस वृद्ध को चौपाए की तरह चलते देखा। एसडीओपी ने तत्काल गाड़ी रोकी और वृद्ध के पैरों से जंजीरों को अलग किया। जानकारी के अनुसार, वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक भी ठीक नहीं है। उसके पुत्र मजदूरी का कार्य करते है। इसलिए उसके पुत्र ने उसे जंजीर से बांध कर रखते थे। फिलहाल एसडीओपीे के द्वारा एसडीएम से बात की गई है। वृद्ध महिला को जो भी शासकीय मदद मिल सकें उसके लिए प्रयास किए जा रहे है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News