कांग्रेस के टिकट पर 3 बार हार चुके सिंधिया समर्थक भाजपा में होंगे शामिल? नाराज भाजपाई बोले- खच्चर रेस में दौड़ेंगे

5/4/2022 12:02:46 PM

आष्टा(राय सिंह मालवीय): कांग्रेस से तीन बार चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार गोपाल सिंह इंजीनियर और ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अटकलों का दौर शुरु हो गया है कि कांग्रेस नेता जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच वर्तमान भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के पुत्र जितेंद्र मालवीय ने अपने fb अकाउंट पर पोस्ट डालकर तंज कसा है। इस तंज से ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आने से भाजपा के पुराने नेता खुश नहीं है।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीहोर के कांग्रेस नेता गोपाल सिंह का मिलते हुए एक फोटो वायरल हो रहा है। इसे भाजपा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय के पुत्र जितेंद्र मालवीय ने अपनी फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए सवाल खड़े किए हैं। जितेंद्र मालवीय ने लिखा कि अब खच्चर घोड़े फिर रेस में दौड़ेंगेI  इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं...

कांग्रेस नेता के भाजपा में आने से वर्तमान विधायक की साख कम होगी?
क्या भाजपा में नए नए नेताजी का विरोध होगा?
क्या भाजपा में 2 फाड होगी?
क्या भाजपा के स्थानीय नेता पार्टी में नए आने वाले नेता का देंगे साथ या करेंगे विरोध I


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News