शिरीष खेमरिया अभिनीत फिल्म ''Who Am I'' जल्द मचाएगी दर्शकों के बीच तहलका!

4/9/2022 6:32:39 PM

नरसिंहपुर/गाडरवारा (अभिषेक मेहरा): कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है। मध्यप्रदेश के गाडरवारा के शिरीष खेमरिया (shirish khemriya) ने इसकी मिसाल पेश की है। गाडरवारा (gadarwara) के छोटे से कस्बे के रहने वाले शिरीष खेमरिया ने "हू एम आई" के जरिये बॉलीवुड में अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। होशंगाबाद के अशोक जमनानी के नोवल को अहम पर बनी फिल्म हू एम आई फिलोसोफी जैसे गहरे मुद्दे को छूती है, ये फिल्म अंतरष्ट्रीय महोत्सव (international festival) के बाद जल्द ही इंडिया में दर्शकों के बीच होगी। जिसका दर्शक भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

चर्चा का विषय बन चुकी है फिल्म 

फ़िल्म हू एम आई लंदन में आयोजित 24वें यूके एशियन फिल्म महोत्सव (asian film festival) में चयनित हुई है। इसके साथ ही इसका वर्ल्ड प्रीमियर भी लंदन में ही होगा। मध्यप्रदेश की जीवनदायनी मां नर्मदा जैसे संजीदा विषय पर बनी ये फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, साथ ही फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। 

एक्सपेरिमेंटल सिनेमा की 'फिल्म'

फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग मध्यप्रदेश के गाडरवारा, अमरकंटक, डिंडोरी, होशंगाबाद में हुई है।। जिसमें प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को अभिनय करने का मौका मिला है। जो अब देश दुनिया मे फिल्म के जरिये पहचान बनाने को तैयार हैं। इस फिल्म को शिरीष प्रकाश ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। वह जाने-माने फिल्म निर्मिता हैं और अब लंदन में डंका बजाने तैयार है। अगर इसे एक्सपेरिमेंटल सिनेमा (experiment cinema) की श्रेणी में रखा जाए तो गलत नहीं होगा।। क्योंकि इतने संजीत ए मुद्दे पर किसी विषय का चित्रण करना अपने आप में चुनौती से कम नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News