पूर्व विधायक के निधन से दुखी दुए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में शोक की लहर; भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
Wednesday, Nov 11, 2026-04:34 PM (IST)
भोपालः कांग्रेस दिग्गज नेता और पूर्व विधायक जगदीश मोरानिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दुख जताया है। बता दें कि जगदीश मोरानिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पोस्ट में लिखा- "सामाजिक चेतना एवं निमाड़ की गौरवशाली परंपरा के सशक्त संवाहक, पूर्व विधायक एवं रेवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष श्री जगदीश जी मोराण्या के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है! जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय बना रहेगा। उनका जाना निमाड़ और संपूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
सामाजिक चेतना एवं निमाड़ की गौरवशाली परंपरा के सशक्त संवाहक, पूर्व विधायक एवं रेवा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष श्री जगदीश जी मोराण्या के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है! जनसेवा, सादगी और समाज के प्रति उनका आजीवन समर्पण सदैव स्मरणीय बना रहेगा। उनका जाना निमाड़ और संपूर्ण समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है! ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। || भावपूर्ण श्रद्धांजलि ||
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) November 10, 2026

