लक्ष्मण सिंह बोले- कलेक्टर कुछ नहीं जनता का नौकर होता है, हम टैक्स न दें तो उसे सैलरी न मिले

9/29/2021 6:07:57 PM

राजगढ़((सुनील सरावत): चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए कलेक्टर शब्द को बदलने की मांग उठाने के बाद अब कलेक्टर शब्द को परिभाषित किया है। खेत किसान यात्रा के समापन के अवसर पर उन्होंने कहा कि कलेक्टर क्या है ? जनता का सेवक है जनता का नौकर है। जनता टेक्स नहीं देगी तो उसे तनख्वाह भी नहीं मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन व सरकार के तमाम बड़े नेतागण कलेक्टर के दबाव में काम करते हैं।

PunjabKesari

कलेक्टर शब्द में बदलाव की मांग को लेकर किए ट्वीट पर पत्रकार वार्ता के दौरान ही कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक के बाद एक टिप्पणियां की और शिवराज सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार प्रशासन के दवाब में काम रही है। मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक, सांसद सब के सब कलेक्टर के दबाव में चपरासी की तरह काम कर रहे हैं।

वहीं कलेक्टर शब्द को अपने ढंग से परिभाषित करते हुए कहा कि कलेक्टर शब्द अंग्रेजों का दिया हुआ है। जो बदलना चाहिए कलेक्टर को अब जन सेवक कहा जाना चाहिए। तब जाकर आम आदमी कलेक्टर के बीच की दूरियां खत्म होंगी। क्योंकि आम आदमी को तो चपरासी भी कलेक्टर के ऑफिस में नहीं घुसने देता है। तो क्या न्याय देगा कलेक्टर। कलेक्टर को क्या पता कहा स्कीम चल रही है कहा नहीं, कहा कुटी मिल गयी है कहा नहीं, कहा अनाज मिल रहा है कहा नहीं वह कब बाहर जाते है। इसलिए यह अंग्रेजों के जमाने के नाम वाली प्रथा बदलना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News